
नई दिल्ली, जेएनएन। — सेलेब्स ने उनके बीच पहुंचकर उनकी हौंसलाअफज़ाई की। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट शुरुआत से ही इस आंदोलन का -विरोध कर रही हैं, इसलिए उन्होंने आज भारत बंद का भी विरोध किया।
बॉलीवुड ‘पंगा’ एक्ट्रेस यानी कंगना रनोट सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कंगना आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। वहीं हाल ही में किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के चलते वह विवादों में आ गईं थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी आम जनता सहित सेलेब्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था। एक के बाद एक स्टार्स ने ट्वीट कर उपनकी जमकर आलोचना की थी। वहीं अब कंगना रनोट ने भारत बंद का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारत बंद की तुलना चलती नाव में कुल्हाड़ी से छेद किए जाने से की है। वहीं कंगना के आलवा सोशल मीडिय पर कई और सेलेब्स ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं एक पंजाबी सिंगर तो किसानो के लिए रोटिंया और पकौड़े तक तलती नजर आईं हैं।
इसी ट्वीट के साथ ही कंगना ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सद्गुरु प्रदर्शनों को लेकर अपनी बात कहते हैं। वह कहते हैं कि इस तरह से हम आजादी से पहले की मानसिकता दिखाते हैं। साथ ही वह कहते हैं कि एक दौर में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों का विरोध करने के लिए हिंसा न करके बंद करने की शुरुआत की थी। ये उस दौर का बहुत अच्छा उपाय था। लेकिन आज के लिए सही नहीं है। आजाद भारत में हम इसे सही नहीं कह सकते। इस तहर की कई और बामें सद्गुरु ने अपने वीडियो में कहा था।

- संयुक्त मोर्चा का ऐलान-आपरेशन क्लीन का जवाब आपरेशन शक्ति से देंगे, संसद कूंच पर सहमति नहीं
- हरियाणा में बदला मौसम, आज और कल तेज आंधी और बारिश के आसार
- अब अवसर ऐप पर देख सकेंगे परीक्षा परिणाम, देखें रिजल्ट घोषित होने का शेड्यूल
- गुरुग्राम: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है मासूम, ₹16 करोड़ का लगेगा एक इंजेक्शन
- साढ़े 5 साल पहले पिता की आंखों के सामने जिंदा जले गए थे दो बच्चे, CBI कोर्ट ने 11 आरोपियों को बरी किया